दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का एलान, EC ने बताई तारीख

चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है।






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे सीधा संपर्क करेंगे।




चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तीसरे चरण का शेड्यूल, जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग के साथ-साथ काम करने वाली कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखकर तय किया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ वोटरों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
किन-किन राज्यों में होगा SIR का काम

जिन राज्यों में SIR का काम शुरू होने जा रहा है, उसमें ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajtak Crime Digital Media
Aajtak Crime Digital Media

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume