पश्चिम बंगाल: हावड़ा में बमबाजी से तनाव, 5 BJP कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा जारी है, जहां हावड़ा में बमबाजी में पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।




पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर बमबाजी किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना में पांच भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना पानीहाटी के वार्ड नंबर-2 स्थित दत्त रोड इलाके की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajtak Crime Digital Media
Aajtak Crime Digital Media

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume