सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: 50 सेकंड का ऑपरेशन-10 राउंड गोलियां, अपराधियों की बाइक की हुई पहचान

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में 50 सेकंड के भीतर 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक बाइक और कार बरामद की है, जबकि एसआईटी जांच कर रही है; सुवेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित राजनीतिक हत्या बताया है।



सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या




राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि इस आपरेशन को महज 50 सेकंड में अंजाम दिया गया। चंद्रनाथ की कार के आसपास 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी अत्याधुनिक स्वचालित हथियार से की गई थी।


पुलिस का अनुमान है कि चंद्रनाथ की कार को रोकने वाली कार में एक शार्प शूटर सवार था। दो बाइक सवार पीछे से पीछा कर रहे थे। कार चालक ने बाइक सवारों से सूचना का आदान-प्रदान किया। हत्या के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनों घटना के छह घंटे पहले से इलाके में ही थे। घटनास्थल से बरामद कारतूस की जांच से पता चला है कि अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल आस्ट्रिया निर्मित बताई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajtak Crime Digital Media
Aajtak Crime Digital Media

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume